सब मनाएंगे ईद, मेरठ में बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारी करेंगे बैंक का काम

टीम भारत दीप |

26 शाखाओं को खोलने का आदेश जारी किया है।
26 शाखाओं को खोलने का आदेश जारी किया है।

उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के बाद इन ब्रांचों को 21 मार्च 2026 यानी जब देशभर में ईद का त्यौहार मनाया जा रहा हो तब खोलने का आदेश दिया है। इसका मतलब इसमें सहमति उच्च स्तर से भी है। खोलने का कारण पेंडिंग काम को निपटाना बताया है।

मेरठ। मेरठ में बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारियों का ईद का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। शुक्रवार को आंचलिक कार्यालय से जारी आदेश में वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग के चलते राजपत्रित अवकाश के दिन कार्य करने का आदेश दिया गया है। इसे लेकर बैंककर्मियों और परिवारों में रोष है। 

गौरतलब हो कि आज देशभर में ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जा रहा है। हालांकि यह त्यौहार एक वर्ग विशेष का है लेकिन इसे सभी मिलजुल कर मनाते हैं। इससे भी इतर उत्तर प्रदेश में ईद का अवकाश राजपत्रित अवकाश में शामिल है। इसके बाद भी बैंक ऑफ बड़ौदा के आंचलिक हैड राजेश कुमार खरे ने मेरठ में 26 शाखाओं को खोलने का आदेश जारी किया है। 

अपने आदेश में उन्होंने लिखा है कि उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के बाद इन ब्रांचों को 21 मार्च 2026 यानी जब देशभर में ईद का त्यौहार मनाया जा रहा हो तब खोलने का आदेश दिया है। इसका मतलब इसमें सहमति उच्च स्तर से भी है। खोलने का कारण पेंडिंग काम को निपटाना बताया है। 

इस आदेश को लेकर बैंक के कर्मचारियों में रोष है। इस बार यह अवकाश शनिवार को था तो शनिवार और रविवार दो अवकाश मिल रहे थे। इससे परिवारों ने भी कुछ प्लान बनाए। अब सारे प्लान धरे रह गए हैं।

पेंडिंग कार्य की इतनी चिंता अगर बैंक अधिकारियेां को है तो बाकी दिन भी जोर देकर काम कराया जा सकता है। लेकिन अवकाश के दिन बैंक खोलना यानी कर्मचारियों और परिवार को मानसिक परेशान करने के सिवा कुछ नहीं है। ऐसा हम नहीं कुछ बैंककर्मियों के परिवारी जनों ने कहा है।


संबंधित खबरें