आगरा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दस्तक, अपराध के तरीकों से पुलिस चिंतित, चपेट में बेरोजगार युवा

टीम भारत दीप |

पहले फायरिंग करते हैं, फिर सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालते हैं।
पहले फायरिंग करते हैं, फिर सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालते हैं।

पिछले महीने टेढ़ी बगिया स्थित एक होम स्टे में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर राज चौहान की हत्या कर दी गई थी। घटना को इस तरह से अंजाम दिया गया था कि जो भी सुने, वो घटना को अंजाम देने वाले गैंग के आगे झुक जाए।

आगरा। अंडरवर्ल्ड में अपराध का नया आयाम बन चुके गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के गैंग की आगरा में भी दस्तक महसूस हो रही है। कस्बा बाह में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के बाद यह गैंग पुलिस के लिए चिंता का सबब बन गया है। गिरोह के चंगुल में कई बेरोजगार युवाओं के आने का अनुमान है। 

वहीं, शहर के यमुनापार इलाके में भी ऐसे कई गिरोह सक्रिय हैं, जो कि अपना दबदबा कायम करने के लिए पहले फायरिंग करते हैं, फिर सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालते हैं। इस सबके पीछे मकसद एक ही होता है दहशत फैलाना।

पिछले महीने टेढ़ी बगिया स्थित एक होम स्टे में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर राज चौहान की हत्या कर दी गई थी। घटना को इस तरह से अंजाम दिया गया था कि जो भी सुने, वो घटना को अंजाम देने वाले गैंग के आगे झुक जाए। 

राज चौहान क्षेत्र में अपने साथियों के साथ दबंगई करता था। उसने कई बार फायरिंग की थी। पुलिस ने उसे जेल भी भेजा था। जेल से बाहर आने के बाद उसने जुलूस निकाला था। उसने यमुनापार के हिस्ट्रीशीटरों को जुआ लूटकर चुनौती दी थी।

इसके बाद ही उसकी हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने कई दिन बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक मुठभेड़ में ढेर भी हो गया था। हत्याकांड के बाद पुलिस ने यमुना पार में रंगबाजी करने वाले 35 से अधिक युवकों को चिन्हित किया था। 

इनमें कई पुराने बदमाश और बेरोजगार युवा शामिल थे, जिनका काम सिर्फ क्षेत्र में दहशत फैलाने का था। बड़े बदमाश छोटे गुर्गे तैयार कर उनसे अपने काम करा रहे थे। इन सभी को चिन्हित करने के बाद सूची में शामिल किया गया। करीब 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

पुलिस की जांच में सामने आया था कि बड़े अपराधी बेरोजगार युवकों को जोड़कर रील बनाते हैं। दहशत फैलाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई की तरह सोशल मीडिया पर डालते हैं। कई बार फायरिंग कर भी फरार हो जाते हैं। 

कोई साक्ष्य न मिलने की वजह से बच जाते हैं। हालांकि मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने वाले हमलावर पकड़े जाने के बाद पूरे जिले में सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है।


संबंधित खबरें