बिस्तर पर केंचुली, चूड़ियां, कपड़े, अफवाह लड़की बन गई नागिन, पुलिस ने खोज निकाला सच
जैसे ही खबर गांव में फैली तो अफवाह बन गई। कि लड़की नागिन बन गई है। उसने अपनी केंचुली छोड़ी है। देखते ही देखते खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। जब पुलिस ने छानबीन की तो सच बाहर आने में देर नहीं लगी।
औरैया। भारत देश में अंधविश्वास की ऐसी बाढ़ है कि कुछ शातिर लोग इसी का फायदा उठाकर लोगों को गुमराह करते हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले का है। यहां एक घर में युवती ने अंधविश्वास की आड़ में ही लोगों को धोखा देने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने सच की परतें खोल कर दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया।
बताया गया है कि औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार वालों ने अपनी बेटी के कमरे में जाकर देखा तो उसके बिस्तर पर सांप की केंचुली पड़ी थी। साथ ही लड़की की चूड़ियां और कपड़े आदि भी थे लेकिन उस लड़की का कहीं पता नहीं चला।
जैसे ही खबर गांव में फैली तो अफवाह बन गई। कि लड़की नागिन बन गई है। उसने अपनी केंचुली छोड़ी है। देखते ही देखते खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। जब पुलिस ने छानबीन की तो सच बाहर आने में देर नहीं लगी।
पुलिस ने बताया कि लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। वह वहां शादी के लिए राजी नहीं थी। इस पर उसने केंचुली वाला खेल रचा और खुद घर से चली गई। इससे लोगों को उसके भागने का पता न चले और अंधविश्वास में पड़ कर उसके पीछे न आएं।
उधर गांव में लड़की के अपने प्रेमी के साथ जाने की भी चर्चाएं हैं लेकिन भारत दीप इस तथ्य की कोई पुष्टि नहीं करता है।